Deoria : गंडक नदी में डूबे किशोरों का शव बरामद, मचा कोहराम

देवरिया जनपद के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के ग्राम मदन चक के पास छोटी गंडक नदी में एक दिन पूर्व बुधवार सुबह नहाने कुछ किशोर नहाने गए थे। इसबीच दो किशोर नदी में डूब गए।

0 729

Deoria : जनपद के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के ग्राम मदन चक के पास छोटी गंडक नदी में एक दिन पूर्व बुधवार सुबह नहाने कुछ किशोर नहाने गए थे। इसबीच दो किशोर नदी में डूब गए। उनका शव 20 घंटे बाद मिला है। घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

एक दिन पूर्व ग्राम मदन चक के चार किशोर अजय, मिथुन, अजीत और गोधन उर्फ लव गांव के पास छोटी गंडक नदी घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय चारों गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। पास के मछली मार रहे मछुआरों ने गोधन उर्फ लव और अजीत को डूबने से बचा लिया था। जबकि अजय और मिथुन डूबकर लापता हो गए थे। मछुआरों द्वारा काफी खोजबीन के पास जब वे नहीं मिले तो एसडीएम की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम सायं काल पहुंची थी। देर शाम तक दोनों किशोर नहीं मिले। और टीम वापस चली आई।

सुबह शौच के लिए उधर गए लोगों ने जाल में फंसे शव को देखा। सूचना पाकर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम जो रात में रुक गई थी, मौके पर पहुंची और दोनों किशोरों के शव को बाहर निकाला।

 

Also Read : CM आदित्यनाथ ने ”अग्निपथ योजना” पर युवाओं से किसी बहकावे में न आने की अपील की

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय , Deoria

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.