Agneepath Agneeveer Protest: अग्निपथ के विरोध में 18 जून को बिहार बंद का हुआ एलान

0 872

Agneepath Agneeveer Protest: अग्निपथ योजना के विरोध में लगातार तीसरे दिन भी पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार द्वारा सेना में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम (Contract System) लाने वाली अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लेने के सवाल पर बिहार के छात्र-युवा संगठन आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने कमान अपने हाथो में ले लिया है। इन संगठनों ने मोदी सरकार को 72 घण्टे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ और युवाओं का मजाक उड़ाने वाली इस योजना को वापस नहीं लेती, तो 18 जून को बिहार बन्द का एलान कर दिया गया है। और अगर फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो उसके बाद वह भारत बंद की ओर बढ़ेंगे। आपको बता दें की आरजेडी ने भी 18 जून को बिहार बंद के फैसले का समर्थन किया है।

यह भी पढ़े : ‘Agneepath Scheme’ को लेकर ओवैसी का PM मोदी पर ट्वीट, कहा फौज पर रहम कीजिए

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.