OBC, EBC और DNT विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति का मौका, 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन; NSP पोर्टल खुला

0 34

गौतमबुद्धनगर: अन्य पिछड़े वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) और विमुक्त घुमंतू जनजातियों (DNT) के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विद्यालयों में शीर्ष श्रेणी शिक्षा योजना के तहत नए आवेदन जमा करने के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) खोल दिया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

पात्र विद्यार्थियों के आवेदन कराने के निर्देश

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि जनपद में संचालित संबंधित शिक्षण संस्थानों को योजना के बारे में जानकारी दे दी गई है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों के नए आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से जमा किए जाने हैं।

संस्थानों को समय पर आवेदन कराने की जिम्मेदारी

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने संबंधित शिक्षण संस्थानों से कहा है कि वे निर्धारित समयसीमा का ध्यान रखते हुए पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय से पोर्टल पर जमा कराना सुनिश्चित करें। आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है। ऐसे में पात्र विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.