ग्रेटर नोएडा के मॉल में अचानक फैला धुआं, ऑडिटोरियम में फंसे 10-15 लोग; दमकल और पुलिस ने सुरक्षित निकाला

0 31

ग्रेटर नोएडा: बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सी ब्लू सैफायर मॉल में गुरुवार, 5 नवंबर को आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। मॉल के ऑडिटोरियम नंबर-10 के प्रोजेक्टर रूम में शॉर्ट सर्किट होने से तार गर्म हो गए और उनसे धुआं निकलने लगा। घटना के समय ऑडिटोरियम में करीब 10 से 15 लोग मौजूद थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस

आग और धुआं फैलने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने ऑडिटोरियम में सुलग रहे तारों को बुझाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने अंदर मौजूद सभी 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कोई हताहत नहीं, स्थिति नियंत्रण में

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के बाद स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। पुलिस की ओर से मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.