गौतमबुद्धनगर में कल लगेगी विशेष लोक अदालत, मोटर वाहन चालान का करा सकेंगे निस्तारण; जानें समय और जगह

0 39

गौतमबुद्धनगर: मोटर वाहन चालान से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण के लिए शनिवार, 28 नवंबर को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों और जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के आदेश पर इसका आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर, सूरजपुर में किया जाएगा। लोक अदालत सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

अधिवक्ताओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित होंगे कोर्ट रूम

विशेष लोक अदालत में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दीवानी न्यायालय परिसर में मोटर वाहन चालानों के निस्तारण के लिए अलग-अलग न्यायालय कक्ष आरक्षित किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य अधिवक्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और आम लोगों को चालान निस्तारण में सुविधा उपलब्ध कराना है।

जिले के लोगों से लोक अदालत में पहुंचने की अपील

जिला प्रशासन की ओर से जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित न्यायालय कक्षों में पहुंचकर अपने मोटर वाहन चालानों का निस्तारण कराएं। लंबित चालानों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए इस विशेष लोक अदालत में भाग ले सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.