लखनऊ में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने अतिक्रमण विरोधी अभियान व बिजली कटौती को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

0 657

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) के प्रदेश अध्यक्ष व प्रसपा के प्रदेश महासचिव पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रभारी मंत्री अजीत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी लखनऊ को अतिक्रमण विरोधी अभियान की आड़ में उधमी व्यापारियों का शोषण रोकने एवं भीषण गर्मी में हो रही बार-बार बिजली कटौती को तत्काल रोकने का ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान अजय त्रिपाठी मुन्ना व रितेश गुप्ता ने बताया कि राजधानी लखनऊ के उधमी व्यापारी सहित आम जनता बिजली की कटौती से बेहद परेशान है। अतिक्रमण विरोधी अभियान की आड़ में किये जाने वाले शोषण और उत्पीड़न से व्यापारी बेहद परेशान हैं। जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए।

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) के प्रदेश अध्यक्ष व प्रसपा के प्रदेश महासचिव पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया कि लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल सिंह जी के लखनऊ भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी उधमी व्यापारी नेता के समक्ष जनपद लखनऊ में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर ‌नगर निगम और पुलिस प्रशासन के द्वारा उधमी व्यापारी सहित आम जनता का शोषण और उत्पीड़न के मामले को उठाया गया। लखनऊ में हो रही बिजली कटौती को भी उठाया गया और दोनों ज्वलंत समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन माननीय प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल जी और जिलाधिकारी महोदय लखनऊ को सौंपा गया।

कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह, जिलाधिकारी लखनऊ, ADM लखनऊ, CDO लखनऊ के साथ साथ भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजी के प्रदेश अध्यक्ष प्रसपा के प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अवस्थी बन्टी, जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, जिला महामंत्री आशुतोष खरे, महानगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद, प्रभुनाथ जी, बिजय अग्रवाल सहित सभी व्यापार मंडलों के नेता उपस्थित थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.