उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 में मतदान व मतगणना के दिन ड्राई डे घोषित

0 408

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य के 07- रामपुर तथा 69- आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उपनिर्वाचन-2022 में मतदान तथा मतगणना के दिन क्रमश: 23 जून व 26 जून को शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है।

आबकारी विभाग से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार दोनों जनपद के लोक सभा उप निर्वाचन-2022 में निष्पक्ष शांतिपूर्ण और निर्विघ्न निर्वाचनों के संचालन हेतु मतदान दिवस 23 जून, 2022 को मतदान समाप्ति के नियत समय से 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्त होने तक और मतगणना दिवस 26 जून, 2022 को निर्वाचन क्षेत्र तथा उसके चारों ओर 8 किलोमीटर क्षेत्र में आबकारी दुकानों की बंदी रहेगी।

इस संबंध में शासन द्वारा संबंधित जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि मादक वस्तुओं की बिक्री पर रोक से संबंधित कानून के अधीन मद्य निषेध दिवस घोषित करने के लिए संगत नियमावली एवं लाइसेंस शर्तों के अधीन कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और अवैध मदिरा की तस्करी पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.