पर्यटन मंत्री कल अयोध्या रेलवे स्टेशन पर श्री रामायण यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के यात्रियों का करेंगे स्वागत

0 488

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल 22 जून, बुधवार को अयोध्या रेलवे स्टेशन पर श्री रामायण यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के यात्रियों का स्वागत करेंगे और उनसे रामायण यात्रा भारत गौरव के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात् सरयू होटल रामकथा पार्क, अयोध्या में वापस लौटेंगे।

उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्री आज मंगलवार को जनपद वाराणसी के भ्रमण कार्यक्रम पर है। उन्हें 23 जून तक चन्दौली, वाराणसी एवं जौनपुर में भ्रमण कर जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके विभिन्न कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेनी थी इसके अलावा मण्डल भ्रमण के लिए तैयार किये गये एजेण्डा के आधार पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेना था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.