देवरिया : पुलिस महकमे में देर शाम बदलाव,चार सीओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल,रुद्रपुर के थानाध्यक्ष विजय सिंह निलंबित

रुद्रपुर के थानाध्यक्ष रहे विजय सिंह को हटाकर राजू सिंह को रुद्रपुर का दिया प्रभार

0 1,030

देवरिया , पुलिस कप्तान शंकल्प शर्मा ने देर शाम महकमे में फेरबदल किया। इसमें चार सीओ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। रुद्रपुर के थानाध्यक्ष रहे विजय सिंह को हटाकर राजू सिंह को रुद्रपुर का प्रभार दिया गया है।

देवरिया में पुलिस महकमे में देर शाम बदलाव किया गया , इनके कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव |
क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी पंचम लाल को पद से हटाकर क्षेत्राधिकारी बरहज बनाया गया है। देव आनंद को क्षेत्राधिकारी बरहज से क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के पद पर भेजा गया है। प्रेम नारायण तिवारी को क्षेत्राधिकारी कार्यालय-वीआईपी से क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी के पद पर भेजा गया है। सलेमपुर क्षेत्राधिकारी रहे विनय कुमार यादव को क्षेत्राधिकारी वीआईपी की नई जिम्मेदारी दी गई है।

हत्याकांड पर सुस्ती बनी रुद्रपुर थानाध्यक्ष की विदाई का कारण |बीते दिन भूमि विवाद में बुजुर्ग राज मिस्त्री की हत्या के मामले में रुद्रपुर थानाध्यक्ष की लापरवाही से एसपी संकल्प शर्मा बहुत नाराज थे। रुद्रपुर थाना में सुनवाई नहीं होने पर मृतक के परिजन शनिवार की मध्य रात्रि में एसपी के सरकारी आवास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने लगे। आधी रात में एसपी संकल्प शर्मा ने रुद्रपुर थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई। तभी से थानाध्यक्ष विजय सिंह पर बड़ी कार्रवाई के कयास लगाए लगाए जा रहे थे। और अंततः रुद्रपुर के थानाध्यक्ष रहे विजय सिंह को निलंबित कर दिया गया |

पुलिस लाइन में तैनात राजू सिंह को रुद्रपुर का नया प्रभारी नियुक्त किया |
एसपी संकल्प शर्मा ने कड़े कदम उठाते हुए सोमवार की रात में पुलिस लाइन में तैनात राजू सिंह को रुद्रपुर का नया प्रभारी बनाया है।

 

यह भी पढ़ें : देवरिया : चाचा को भतीजी से हुआ प्यार, शादी न कर सके तो दोनों ने दे दी जान, घर में मचा कोहराम

रिपोर्ट : अजय कुमार पाण्डेय , देवरिया 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.