Agra News: आगरा में महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म, जच्चा-बच्चा पूरी तरह सुरक्षित

0 538

आगरा: आगरा के ताजनगरी के रामबाग में रहने वाली एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया. खास बात यह है कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है. बता दें कि इस महिला ने 3 लड़कियों और 1 लड़के को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर तेजी से वायरल हो रही है, पूरे शहर में एक साथ पैदा हुए 4 बच्चों की चर्चा जोरों पर है।

थाना एत्मद्दौला के प्रकाश नगर निवासी मनोज कुमार की पत्नी खुशबू को कुछ दिन पहले आगरा ट्रांस यमुना कॉलोनी रामबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। हालांकि यह डिलीवरी बिल्कुल भी आसान नहीं थी, लेकिन डॉक्टरों की मेहनत से मां पूरी तरह सुरक्षित है। खुशबू और मनोज की पहले से ही तीन लड़कियां हैं। खबरें हैं कि बच्चों के पिता मनोज कुमार आगरा में ही ऑटो चलाते हैं। सामान्य परिवार से होने के कारण आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। उनकी पहले से तीन बेटियां हैं। इस बार चार बच्चे एक साथ आए हैं। वहीं मनोज कुमार 7 बच्चों की परवरिश को लेकर चिंतित हैं।

इस समय अस्पताल में बच्चों की एक दिन की देखभाल का खर्च 6000 रुपये है। यानी पूरे दिन में देखभाल के लिए 24000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। मनोज कुमार अब तक उधार के पैसे लेकर पैसे भर चुके हैं। साथ ही अगले दो-तीन दिनों तक बच्चों को अस्पताल में रखने की बात भी कही गई है. इसे लेकर मनोज काफी परेशान हैं। हालांकि अस्पताल के संचालक ने भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर सहयोग का आश्वासन दिया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.