बेटे के साथ अमित शाह से मिले संजय निषाद, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर हुई बातचीत

0 677

लखनऊ: राज्य सरकार के मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान डॉ. निषाद के बेटे और संत कबीरनगर के सांसद प्रवीण कुमार निषाद भी मौजूद थे.

इस दौरान दोनों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बातचीत हुई. प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में निषाद राज पार्क के निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. निषाद ने केंद्रीय गृह मंत्री को 31 अगस्त मुक्ति दिवस पर श्रृंगवेरपुर में होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.