बकरीद की कुर्बानी को लेकर योगी आदित्यनाथ ने दिया खास निर्देश, कही ये बातें

0 555

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आने वाले त्योहारों को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को कुछ सख्त निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा, ‘मुस्लिम धर्म गुरू की ओर से घोषित 9 या 10 जुलाई को बकरीद मनाई जाएगी। बकरीद के दिन कुर्बानी सार्वजनिक स्थल पर नहीं हो जो निर्धारित स्थल हो या जहां पर होता आया है वहीं पर हो। कुर्बानी विवादित जगहों पर नहीं होनी चाहिए।

बैठक में योगी ने कांवड़ यात्रा को लेकर भी कुछ निर्देश दिए। योगी ने कहा, कहीं भी कांवड़ यात्रियों का जत्था और मोहर्रम का जुलूस आपस में न टकराए इसके लिए पहले से ही रूट तैयार कर लिया जाए। योगी ने अधिकारियों से कहा है कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटें। साथ ही जुलूसों में हथियारों का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। योगी ने कहा आने त्योहारों को लेकर पूरे प्रशासनिक अमले को संवेदशील रहने की जरुरत है।

और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.