इस बार गणतंत्र दिवस पर फ्लाई पास्ट होगा और अधिक भव्य, हिस्सा लेंगे 75 एयर क्राफ्ट

0 761

आजादी के 75वे वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस बार गणतंत्र दिवस परेड में शानदार फ्लाई पास्ट होने जा रहा है। आपको बता दे कि इस फ्लाई पास्ट में वायु सेना, नौ सेना और थल सेना से कुल 75 एयर क्राफ्ट हिस्सा लेने वाले हैं।
वायुसेना के मुताबिक, फ्लाइपास्ट की सभी फोर्मेशन राजपथ के वॉटर चैनल से करीब 100 मीटर की दूरी पर आयोजित की जाएंगी. राजपथ से करीब 200 फीट की ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर की उड़ान होंगी जबकि फाइटर जेट करीब 1000 फीट की उंचाई पर फ्लाई करेंगे.इसके अलावा एक रफाल, दो जगुआर, दो मिग 29 और दो सुखोई के साथ ‘बाज’ फोर्मेशन में दिखाई पड़ेगा।गणतंत्र दिवस परेड की फ्लाइपास्ट में हिस्सा ले रहे भारतीय नौसेना के पी8आई एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट और मिग29के फाइटर जेट ‘वरूणा’ फोर्मेशन में दिखाई पड़ेंगे. इसके अलावा वायुसेना की ‘सारंग’ टीम के पांच (05) एएलएच हेलीकॉप्टर ‘तिरंगा’ फोर्मेशन में होंगे. वायुसेना के मुताबिक, फ्लाइपास्ट की समाप्ति 17 जगुआर फाइटर जेट्स के साथ अमृत फोर्मेशन से होगी जो आसमान में ’75’ बनाएंगे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.