इस साल के मार्च महीने से शुरू हो सकता है 12 से 14 वर्ष के बच्चों का वैक्सिनेशन

0 831

देश में इसी साल मार्च महीने से 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण की शुरुआत हो सकती है. NTAG के अध्यक्ष डॉक्टर एनके अरोड़ा ने इसकी जानकारी दी देश में इस वक्त 15 साल से 18 साल की उम्र के किशोरों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा रही है. इस उम्र के किशोरों को भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन दी जा रही है. एनके अरोड़ा ने कहा कि 15-18 वर्ष के आयु वर्ग में अनुमानित 7.4 करोड़ (7,40,57,000) आबादी में से 3.45 करोड़ से अधिक को अब तक कोवैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है और उन्हें 28 दिनों में दूसरी खुराक दी जानी है. उन्होंने कहा, “इस आयु वर्ग के किशोर टीकाकरण प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, और टीकाकरण की इस गति को देखते हुए, 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के शेष लाभार्थियों को जनवरी के अंत तक पहली खुराक लग जाने की संभावना है और उसके बाद उनकी दूसरी खुराक फरवरी के अंत तक दिए जाने की उम्मीद है.अरोड़ा ने आगे कहा कि 15-18 वर्ष के आयु वर्ग का टीकाकरण हो जाने के बाद, सरकार मार्च में 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने के बारे में नीतिगत फैसला कर सकती है. उन्होंने बताया कि 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में अनुमानित आबादी 7.5 करोड़ है.
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को ट्वीट कर बताया, “3 जनवरी से अब तक 15 से 18 साल की उम्र के बीच के साढ़े तीन करोड़ बच्चों को कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है.”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.