उत्तराखंड में रोपवे हादसा, आधे घंटे तक हवा में झूलते रहे विधायक समेत 50 यात्री

0 720

टिहरी : नई टिहरी में हाल ही में शुरू हुआ सुरकंडा मंदिर रोपवे रविवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया. करीब आधे घंटे तक रोपवे बंद रहने से यात्री फंसे रहे। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय समेत चार दर्जन से अधिक लोग रोपवे में फंस गए। रोपवे में तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही रोपवे में बैठे लोग सहमे नजर आए।

बीच रास्ते में रोपवे बंद होने से लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ दूर चलने के बाद रोपवे फिर बंद हो गया। बीच में रोपवे बंद होने से लोग मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। करीब आधे घंटे तक लोग जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरकंडा देवी रोपवे को दोबारा शुरू किया गया।

रोपवे से एक-एक कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय प्रशासन ने तकनीकी जांच तक रोपवे के संचालन पर रोक लगा दी है. रोपवे हादसे से टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय काफी नाराज नजर आए। हादसे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक उपाध्याय ने इसकी जांच की मांग की है.

कहा कि वह इस मामले को लेकर पर्यटन सचिव के साथ ही कंपनी के प्रतिनिधि से बात करेंगे. कहा कि पर्यटन के नाम पर किसी भी यात्री की जान को खतरे में नहीं डाला जा सकता। उपाध्याय ने कहा कि रोपवे की शुरुआत में भी तकनीकी खराबी की बात सामने आई थी. उन्होंने कहा कि जब तक रोपवे पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता, तब तक इसके संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी जानी चाहिए.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.