योगी सरकार में अब खिलाड़ियों का नहीं होगा शोषण, मोहसिन रज़ा ने जारी किया खेल कल्याण संघ का हेल्पलाइन नंबर

0 571

लखनऊ: उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा द्वारा उत्तर प्रदेश के खेल एवं खिलाड़ियों के उत्थान से जुड़े अहम बिंदुओं पर चर्चा कर मोहसिन रज़ा ने खेल कल्याण संघ का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। मोहसिन रजा द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों के स्तर को ऊंचा करने और खिलाड़ियों का शोषण रोकने हेतु बड़ा कदम उठाया गया है।

रजा द्वारा कहा गया है कि प्रदेश के सभी खेलों के खिलाड़ियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं उन तक पहुंचने में यदि कहीं किसी तरह का भ्रष्टाचार हो रहा हो या खिलाड़ियों का किसी प्रकार का कोई उत्पीड़न हो रहा हो तथा यदि खिलाड़ियों के प्रति किसी भी प्रकार का अन्याय हो रहा हो इसके लिए उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ सदैव तत्पर है। इसी क्रम में मोहसिन रजा ने बताया है कि उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ द्वारा एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया जा रहा है जोकि निम्नवत है (+91-9455075127) पर प्रदेश भर के किसी भी खेल के खिलाड़ी अपनी समस्या बताकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

उपरोक्त नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से तथा ई-मेल: (upsportswa2006@gmail.com) पर भी पत्र द्वारा भी भेज सकते है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.