नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 जुलाई को ईडी के सामने पेश होंगी सोनिया गांधी

0 570

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय की जांच टीम के सामने पेश होंगी. सोनिया को तारीख पर पेश होने के लिए कहा गया है। बता दें कि इस मामले में ईडी की टीम लगातार तीन दिनों तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है.

इससे पहले सोनिया गांधी को जून में ईडी के सामने पेश होना था। हालांकि, कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। ऐसे में उन्होंने ईडी की टीम से 4 हफ्ते का वक्त लिया. यह समय 22 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.