Uttar Pradesh: फर्रुखाबाद में दावत खाने गए अधेड़ की चाकुओं से गोद कर हत्या

0 688

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के थाना शमशाबाद क्षेत्र में दावत खाने गए अधेड़ का शव गुरुवार को नर्सरी में पड़ा मिला। अधेड़ के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी (गिरीश)45 पुत्र राजाराम पड़ोसी गांव हसनपुर में दावत खाने गया था। मधवापुर चौराहे पर उसकी चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। उसके शव को गजराज की नर्सरी में फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। आज सुबह उसका शव देख कर आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई।

मृतक की पत्नी राजवती रसोईया स्कूल में खाना बनाने का कार्य करती हैं। उसने आरोप लगाया कि आठ दिन पहले जमीन के बंटवारे को लेकर उसके चाचा से झगड़ा हुआ था। वह लोग डंडा लेकर उसके घर पर चढ़ आए। उसके पति के साथ मारपीट की थी। उन लोगों ने ही उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.