योगी को चुनौती देंगे भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद, गोरखपुर सदर से लड़ेंगे चुनाव

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. वह गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे.

0 619

लखनऊ: 

UP Election: उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज है. बताया जा रहा है कि भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. वह गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि यही से योगी आदित्यनाथ ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है. ऐसे में चंद्रशेखर और योगी के बीच आने वाले चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है.

गोरखपुर सदर से साल 2017 में भाजपा के राधा मोहन दास अग्रवाल ने 60 हजार के अंतर से जीत दर्ज की थी. यह सीट 1989 से भाजपा के पास है. बता दें कि इससे पहले चंद्रशेखर सपा से गठबंधन करने गए थे. लेकिन बाद में वह समाजवादी पार्टी से गठबंधन से पीछे हट गए थे.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को दलित वोट की जरूरत नहीं है, इसलिए सपा और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन नहीं होगा.  उन्होंने कहा था कि  “हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे और जिनके लिए सड़कों पर आंदोलन किए हैं, लाठियां खाई हैं, जेल काटी है उस जनता से अपील करेंगे कि नए लोगों को मौका दें.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.