बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट की जारी, 5 महिलाएं भी शामिल

0 796

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी। आपको बता दें बीजेपी की पहली लिस्ट में 59 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। चकराता से जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है इसी के साथ लिस्ट में 5 महिलाएं भी शामिल है। अगर जातिगत रूप से बात करें तो लिस्ट में 15 ब्राह्मण और तेरा बनिया जाति के उम्मीदवार शामिल किए गए हैं। सीएम पुष्कर धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा चकराता से रामशरण नौटियाल, यमुनोत्री से केदारनाथ रावत, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, रायपुर से उमेश शर्मा काऊ ,देहरादून कैंट से सविता कपूर, मसूरी से गणेश जोशी ,ऋषिकेश से प्रेमचंद्र अग्रवाल,ज्वालापुर से सुरेश राठौर, रुड़की से प्रदीप बत्रा ,लक्सर से संजय गुप्ता, ,हरिद्वार ग्रामीण स्वामी यतोषरानन्द,श्रीनगर से धनसिंह रावत, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज, डीडीहाट से बिशनसिंह चौपाल, पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, साल्ट से महेश जीना ,सुमेश्वर से रेखा आर्या,अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा,भीमताल से रामसिंह कैरा,नैनीताल से सरिता आर्य, रामनगर से दवान सिंह बिष्ट को टिकट दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.