श्रावण सोमवार में महादेव को न चढ़ाएं ये चीजें क्योंकि…

0 279

नई दिल्ली: सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस पूरे माह महादेव को याद किया जाएगा। सावन में हर सोमवार के दिन महादेव का लोग व्रत करते हैं। उनको पूजते हैं और अभिषेक करते हैं। इस दौरान महादेव को जो-जो प्रिय होता है वह चढ़ाया जाता है। लेकिन आपको क्या पता है कि महादेव को कुछ चीजें पसंद नहीं हैं और वह उनको नहीं चढ़ाना चाहिए। आइए जानते हैं।

महादेव को अभिषेक बेहद प्रिय है। उनको सावन के सोमवार में जल, दूध, दही, घी, शहद से अभिषेक कराना चाहिए। इसके अलावा उनको बिलपत्र बहुत प्रिय है और सफेद फूल चढ़ा सकते हैं। उनको भभूत और धतूरा, भांग और मदार भी चढ़ाएं तो अच्छा होगा। अभिषेक से महादेव खुश होते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं।

महादेव को कुछ चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए। यह पूरी तरह से वर्जित हैं। इनमें पहली चीज है सिंदूर। महादेव को सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। भोलेनाथ ने हमेशा वैराग्य का जीवन जिया है। माता पार्वती से विवाह के बाद भी भोलेनाथ में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। इसलिए उनको कुमकुल सिंदूर न चढ़ाएं। भगवान भोलेनाथ के पास शंख नहीं बजाना चाहिएि। न ही उससे अभिषेक करना चाहिए।

शिवजी को हल्दी भी नहीं चढ़ाना चाहिए न ही पूजा में उसका उपयोग करना चाहिए। हल्दी सांसारिक प्रवृत्ति का घोतक होता है इसलिए यह शिव पर नहीं चढ़ता। शिव जी को तुलसी भी नहीं अर्पित करना चाहिए। जानकारी के मुताबिक, उनको तुलसी की जगह मदार, धतुरा और भांग की पत्ती चढ़ाएं लेकिन तुलसी नहीं। भगवान को केतकी के फूल भी नहीं चढ़ाना चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.