स्किन और बालो के लिए पालक के जूस का सेवन करता है फायदा

0 635

नई दिल्ली: पालक का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन ए,बी,सी, लोहा, कैल्शियम, प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,खनिज पदार्थ, मैग्निशियम, आयरन, अमीनो अम्ल तथा फोलिक अम्ल जैसे तत्व मौजूद होते है, जो इसे हमारी सेहत के लिए बहुत ज़्यादा फायदेमंद बनाने का काम करते है,पर क्या आपको पता है, कि जितनी फायदेमंद पालक हमारी सेहत के लिए होती है उतनी ही फायदेमंद ये हमारी ब्यूटी के लिए भी होती है. आज हम आपको पालक के कुछ ब्यूटी फायदों के बारे में बताने जा रहे है,

1-अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत और चमकदार बनाना चाहती है तो इसके लिए नियमित रूप से पालक के जूस का सेवन करें . रोज़ाना एक ग्लास पालक का जूस पीने से आपके शरीर में खून का बहाव तेजी के साथ होने लगता है.जिससे आपके शरीर में स्फूर्ति व चेहरे पर लालिमा आती है. अगर आप रोज एक गिलास पालक का जूस पीती है तो इससे आपके चेहरे की रंगत में निखार बढ़ता जाता है. ड्राई स्किन वालो के लिए भी पालक के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है नियमित रूप से इसके सेवन से स्किन की ड्राईनेस दूर हो जाती है और आपकी स्किन कोमल और मुलायम हो जाती है.

2-बालो के लिए भी पालक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, पालक का जूस पीने से आपके बालो का झड़ना बंद हो जाता है. पालक का जूस पीने से आपके शरीर में विटामिन ए की कमी पूरी हो जाती है जिससे आपके बालो का झड़ना बंद हो जाता है, और बालो ग्रोथ भी तेजी से होती है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.