अब एयर इंडिया के विमान में खराबी, दुबई से कोच्चि आ रही फ्लाइट को मुंबई किया गया डायवर्ट

0 657

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी की खबर है. डीजीसीए ने बताया कि एयर इंडिया की बोइंग फ्लीट बी787, फ्लाइट नंबर एआई- 934 (दुबई-कोच्चि) में कम दबाव की घटना की सूचना मिली थी. फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट किया गया और वह सुरक्षित लैंड कर गई है. दो वरिष्ठ अधिकारियों को प्रारंभिक जांच करने का कार्य सौंपा गया है.

डीजीसीए ने कहा कि हम एयर इंडिया बोइंग फ्लीट बी-787 एयरक्राफ्ट को ग्राउंड कर रहे हैं और फ्लाइट क्रू को ऑफ-रोस्टर कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पायलट की शिकायत के बाद मुंबई में इस विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. सूत्रों ने बताया कि दुबई से कोच्चि के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान को पायलट द्वारा दबाव कम होने की सूचना के बाद मुंबई की ओर मोड़ दिया गया.

उन्होंने बताया कि बोइंग 787 की उड़ान संख्या एआई-934 सुरक्षित उतर गई. विमानन नियामक डीजीसीए ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जांच का जिम्मा सौंपा है. केबिन के दबाव में कमी एक गंभीर उड़ान सुरक्षा जोखिम है, जिसका पायलटों को तुरंत जवाब देने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है. सूत्रों ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, डीजीसीए ने घटना के बाद ड्रीमलाइनर को रोक दिया है और चालक दल के साथ जांच की जा रही है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.