Uttar Pradesh: कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के 11 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

0 681

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 22 से 26 जुलाई तक तमाम माध्यमिक, CBSE, ICSE और डिग्री कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट गाजियाबाद ने आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है। बता दें कि, श्रावण शिवरात्रि का महीना चल रहा है और सड़कों पर भक्तों और कांवड़ियों की अधिक संख्या होने पर गाजियाबाद जिलाधिकारी की इजाजत के बाद गाजियाबाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को 22 से 26 जुलाई तक बंद होने के आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की तदाद सड़कों पर लगातर बढ़ रही है, ऐसे में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान के छात्र, छात्राओं, स्टाफ को आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को हल करते हुए ये फैसला लिया गया है। बता दें कि, 27 जुलाई से स्कूलों को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। इसी के साथ अगर स्कूल, डिग्री कॉलेज या शैक्षणिक संस्थान नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। माता पिता को सलाह दी जाती है, 22 से 26 जुलाई के बीच बच्चों को ऐसे स्थान पर न भेजें जहां श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की तादाद अधिक है।

बता दें कि, केवल गाजियाबाद ही नहीं, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के चलते यूपी के मेरठ और हरिद्वार में छोटी कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूलों बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। श्रावण के पवित्र माह में, योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर नॉनवेज और अंडों की दुकानों को 26 जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसी के साथ रास्ते में आने वाली शराब की दुकानों के फ्रंट को टीनशेड या तिरपाल से ढकने के लिए कहा है। बता दें कि, यूपी में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद के जिला प्रशासन ने 19 जुलाई से स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है और वे 28 जुलाई को फिर खुलेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.