बहामास में समुद्र में नाव पलटी, 17 लोगों की मौत

0 608

नासाउ: बहामास के समुद्र तट पर ‘संदिग्ध मानव तस्करी अभियान’ के दौरान दर्जनों हैतियन शरणार्थियों को ले जा रही नाव के पलट जाने से 17 लोगों की मौत हो गई है। बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप डेविस ने इस नाव दुर्घटना पर दुख जताया है।

उन्होंने कहा कि यह नाव दुर्घटना रविवार दोपहर 1 बजे के बाद न्यू प्रोविंडेंस से सात मील दूर हुई। अब तक 15 महिलाओं, एक पुरुष और एक बच्चे के शव को बरामद किया जा चुका है। 25 लोगों को बचा लिया गया है। इन लोगों को स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपा गया है। अभी भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा है- ‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एक जुड़वां इंजन वाली स्पीड बोट लगभग 60 लोगों के साथ वेस्ट बे स्ट्रीट से लगभग 1 बजे डाकिंग सुविधा से निकली थी। ऐसा माना जाता है कि उनका अंतिम गंतव्य मियामी (फ्लोरिडा) था।’ उन्होंने कहा- ‘मैं इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी सरकार और बहामास के लोगों की संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।’

उन्होंने कहा- ‘हम मानव तस्करी अभियान की कड़ी निंदा करते हैं। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर मानव जीवन को जोखिम में डालता है। इस अभियान में शामिल पाए गए लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा। हम लोगों से इस तरह की यात्रा नहीं करने की अपील करते हैं।’ बहामास के पुलिस आयुक्त क्लेटन फर्नांडर के अनुसार बचाए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.