सोनिया ने कहा- अपने बयान पर माफी मांग चुके हैं अधीर रंजन

0 478

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उनके पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के प्रति जो टिप्पणी की थी उसपर माफी मांग ली है। सोनिया गांधी ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द से संबोधित किया था। जिसके बाद भाजपा ने उनके इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी मांगने को कहा था।

हालांकि आज संसद भवन परिसर में चौधरी ने अपने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने भूल बस राष्ट्रपति के लिए वह शब्द इस्तेमाल किया था। चौधरी के इस बयान को लेकर आज भाजपा की महिला सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.