हरदोई में कलयुगी बेटे के खिलाफ पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज

0 801

हरदोई: कोतवाली पिहानी क्षेत्र के मोहल्ला सर्कस पूरा निवासिनी नूरजहां ने अपने सगे बेटे आरिफ पर पुलिस को तहरीर देकर हत्या का मुकदमा लिखाया।आरोप है कि आरिफ ने अपने ही पिता नबी को जमीन के टुकड़े के लिए चाकुओं से गोदकर कर हत्या कर दी थी। आज कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने मृतक नबी की पत्नी नूरजहां की तहरीर पर आरिफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरिफ की मां नूरजहां ने अपने बेटे पर आरिफ पर आरोप लगाया है कि जमीन के लिए शुक्रवार की शाम 8:00 बजे अपने पिता नबी को गाली गलौज कर रहा था। मना करने पर नबी के पेट में चाकू घोंप दिया। अपने पति नबी को घायल अवस्था में देवर सलीम के साथ मोटरसाइकिल पर लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जख्म ज्यादा होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नूरजहां ने बताया कि इलाज के दौरान बीती रात उसके पति नबी की मौत हो गई। पुलिस तत्परता पूर्वक अभियुक्त की तलाश कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.