आजमगढ़ | महंगाई का विरोध कर रहे कांग्रेसी नेता हुए गिरफ्तार

सरकार द्वारा जल्दीबाजी में थोपी गयी अग्निपथ योजना में कई जोखिम-प्रवीण सिंह

0 831

आजमगढ़ | अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आवाह्न पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सड़ककों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया।
रिहाई के उपरांत साथियों संग पुलिस लाइन से बाहर निकले जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि देश में रिकार्ड बेरोजगारी एवं डीजल, पेट्रोल, एलपीजी तथा दालों एवं कुकिंग आयल की मूल्य वृद्धि ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। खाद्य सामग्रियों प्री पैक्ड अनाज जैसे आटा, चावल, शहद, दही तथा अन्य दुग्ध उत्पादों पर जीएसटी लगाने से मंहगाई और बढ़ गयी है। आम आदमी मंहगाई की मार से पूरी तरह त्रस्त है।

सरकार द्वारा जल्दीबाजी में थोपी गयी अग्निपथ योजना में कई जोखिम हैं, जिसने सशस्त्र बलों की वर्षाे से चली आ रही परंपराओ और लोकाचार और देश के करोड़ों युवाओं के आकांक्षाओं को नष्ट कर दिया है। देश के युवा हताश एवं निराश हैं। सरकार तानशाही पर उतारू होकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। लोकतांत्रिक देश में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन करना भी गुनाह हो गया है। सरकार लगातार अपने तंत्र के माध्यम से आंदोलनों को कुचलने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में सरकार के आगे घुटने नहीं टेकेगी। जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

इस मुद्दे पर गिरफ्तारी देने वालों में अवधेश कुमार सिंह, रमेश राजभर, मनोज कुमार सिंह, मुन्नू यादव, ओंकार पाण्डेय, पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, अमरबहादुर यादव, अजीत कुमार राय, अरविंद पाण्डेय, जगदम्बिका चतुर्वेदी, रामगनेश प्रजापति, मिर्जा शाने आलम बेग,शीला भारती, मो० आमिर, अंजली पाण्डेय, मो० शाहिद खान, रीता मौर्य, हफीज खान, रविशंकर पाण्डेय, अंशुमाली राय, सुधाकर पाठक, इश्तियाक अहमद, नदीम अहमद, जीशान अहमद, शैलेन्द्र सिंह, शशिकान्त पाण्डेय, सुरेन्द्र तिवारी, आनंद सिंह, अरविंद सिंह, घनश्याम सिंह, अविनाश विश्वकर्मा, जयराम, शंभू शास्त्री, वृजेश पाण्डेय, रिजवान अख्तर, मुजाहिद आदि लोग शामिल रहे।

यह भी पड़े :रक्षा बंधन पर किसी भी कैदी भाई की कलाई न रहे सूनी : धर्मवीर प्रजापति

सवांददाता : रोशन लाल, आजमगढ़ |

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.