आजमगढ़ | रात में लापता नवविवाहिता का नदी किनारे मिला शव , परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

घटना की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

0 486

आजमगढ़ | मामला आजमगढ़ जिला के कप्तानगंज थाना क्षेत्र का है , यूरोक्त थाना क्षेत्र के छोटी सरयू नदी किनारे शुक्रवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव निवासी रामपति की 22 वर्षीय पुत्री प्रियंका की शादी बीते 13 मई को अंबेडकर नगर जिले के आदमपुर गांव में हुई थी। वह एक सप्ताह पूर्व ससुराल से विदा होकर मायके आई हुई थी। मायका पक्ष का कहना है कि गुरुवार की रात को भोजन करने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए। रात में ही प्रियंका घर से लापता हो गई। सुबह परिवार के लोग सो कर उठे तो प्रियंका को न देख उसकी तलाश शुरू कर दी। इधर कुछ देर बाद प्रियंका का शव छोटी सरयू नदी किनारे ग्रामीणों ने देखा।

ग्रामीणों की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर सिद्धार्थ तोमर, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रियंका के शरीर पर जींस का पैंट और शर्ट मिला। परिवार के लोग प्रियंका की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बता दें कि प्रियंका की अलग-अलग स्थानों पर पूर्व में दो शादी हुई थी। किन्हीं कारणों के चलते उसकी दोनों शादियां टूट गई। अंबेडकरनगर में प्रियंका की तीसरी शादी हुई थी। वह दो भाई दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी।

यह भी पड़े : आजमगढ़ | महंगाई का विरोध कर रहे कांग्रेसी नेता हुए गिरफ्तार

सवांददाता : रोशन लाल , आजमगढ़ |

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.