जम्मू-कश्मीर में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता

0 574

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां करीब दोपहर 1:45 बजे भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। इतना ही नहीं रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इस भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर से 289 किमी पूर्वोत्तर दिशा में जमीन से 15 किमी गहराई में था।

गौरतलब है कि बीते 14 जुलाई को भी, जम्मू-कश्मीर में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं। पाकिस्तान में इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में भूकंप आना आम बात है। यहां कई बार इसके पहाड़ी इलाके होने के चलते भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालाँकि कई बार तीव्रता ज्यादा नहीं होती, ऐसे में नुकसान कम रहता है और यहां स्थितियां काबू में बनी रहती हैं।

पता हो कि, विकट भौगोलिक संरचना वाला यह राज्य जम्मू कश्मीर प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से भी हमेशा से ही संवेदनशील माना गया है। ऐसे में यहां भूकंप से लेकर बादल फटने तक कई आपदाएं होती रहती हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.