शिवसंग्राम पार्टी के पूर्व विधायक विनायक मेटे की कार हादसे में मौत

0 475

मुंबई: शिवसंग्राम पार्टी के पूर्व विधायक विनायक मेटे की कार हादसे में मौत गई है. हादसे में विनायक मेटे को गंभीर चोटें आई थी. उन्हें इलाज के लिए पनवेल के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था. लेकिन चोट इतनी ज्यादा थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका. वो महज 52 वर्ष के थे. बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसंग्राम पार्टी बीजेपी की सहयोगी है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी अस्पताल पहुंच गए हैं.

ये हादसा मुंबई से 70 किलोमीटर दूर खोपोली शहर के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना आज सुबह 5:30 बजे भटन सुरंग के पास हुई, जब शिव संग्राम नेता की कार तकनीकी खराबी के कारण पहाड़ी से टकरा गई. मेटे के बॉडीगार्ड और ड्राइवर की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है. फिलहाल इन दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ऐसे हुआ हादसा
विनायक मेटे अपनी कार में बीड से मुंबई जा रहे थे. कहा जा रहा है कि खोपोली के पास उनके ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया. लिहाजा गाड़ी सामने जा रही दूसरी कार से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि मेटे की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आई और अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.