देवरिया | आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल द्वारा हर्षोउल्लास के साथ विद्यालयों में किया गया झंडा रोहण

0 544

देवरिया | सोमवार को जोश व जुनून के साथ पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तथा हर घर मे तिरंगा झंडा फहराने की मुहिम चलाया गया किन्तु 15 अगस्त को भी कुछ ऐसे गरीब व असहाय वर्ग के लोग हैं जिनको आज भी दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो पाती है ऐसे में समाजसेवी एवं नगरपालिका अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी श्रीप्रकाश पाल के द्वारा विद्यालयों के बच्चों को झंडा व मिष्ठान देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में सफलता पाई गयी।

श्रीप्रकाश पाल द्वारा दलित बस्ती में तिरंगा वितरण कर आर्थिक सहयोग की मदद की बात की गई। उसके बाद श्रीप्रकाश पाल ने न्यू जेनिथ जूनियर हाई स्कूल, रंभा देवी, जागृति एकेडमी बैरिया यूनियन बैंक बरहज सहित दर्जनों विद्यालयों पर झंडारोहण कर बच्चे, बूढ़े, नौजवानो के दिलो में देश भक्ति की भावना पैदा की।

यह भी पड़े : एक बार फिर महंगाई की मार, अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाए, बढ़ी हुई दरें बुधवार से होंगी लागू

संवाददाता – पवन पाण्डेय , देवरिया |

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.