बीजेपी को फिर घेरने को तैयार कांग्रेस ,सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बजट सत्र पर हुई वर्चुअल मीटिंग !

0 579

1 फरवरी से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र पर सोनिया गांधी अपनी पार्टी के साथ वर्चुअल मीटिंग की है।, जिसमे वह बीजेपी को बजट सत्र पर घेरने को लेकर कई मुद्दों को उठाने वाली है ! मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए कांग्रेस सामान विचार धारा वाली विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर काम करेगी !

बैठक में शामिल हुए नेता

बैठक में सोनिया गांधी के अलावा, संगठन महासचिव के सी वेणु गोपाल, ए के एंटनी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़े, लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्य सभा में विपक्ष के उप नेता आनंद शर्मा, जयराम रमेश, गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, के सुरेश और लोकसभा में पार्टी के व्हिप मणिक्कम टैगोर शामिल हुए.

इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस बीजेपी को घेरेगी !

बैठक में तय हुआ कि मोदी सरकार को घेरने और जवाब तलब करने के लिए कांग्रेस इस बार दोनों सदनों में किसानों के मसले, चीन के साथ सीमा पर तनाव और बदली परिस्थिति का मसला, कोविड में मरे लोगों के परिजनों को मुआवज़े का मसला, एयर इंडिया को बेचे जाने का मसला समेत अन्य जरूरी मुद्दों को तरीके से उठाएगी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.