सिसोदिया का बीजेपी पर आरोप, कहा- ‘AAP तोड़कर भाजपा में आ जाओ, CBI-ED केस बंद करवा देंगे’

0 545

नई दिल्ली: केंद्रीय जाँच एजेंसी (CBI) जांच में घिरे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. सिसोदिया ने ट्टीट कर बताया कि बीजेपी ने उन्हें आम आदमी पार्टी को तोड़ने पर सीबीआई और ईडी के सभी केस बंद कराने के लिए ऑफर दिया है. मनीष सिसोदिया ने ट्टीट कर लिखा “मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे. मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं. सर कटा लूंगा, लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं. मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं, जो करना है कर लो.”

मिशन गुजरात पर निकले सिसोदिया
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 2 दिन के गुजरात दौरे के लिए रवाना हो गए है. सिसोदिया ने यह ट्टीट गुजरात दौरे पर रवाना होने से ठीक पहले किया. उन्होंने लिखा, “अरविंद केजरीवाल के साथ 2 दिनों के दौरे पर गुजरात जा रहा हूं. गुजरात की जनता केजरीवाल को मौका देना चाहती है. भाजपा 27 साल से गुजरात में शिक्षा स्वास्थ्य महंगाई के लिए कुछ नहीं कर पाई. अब हम करके दिखाएंगे”

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया था. वहीं डिप्टी सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद उन्होंने कहा कि ये क्या नौटकी है? मैं दिल्ली में खुलेआम घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है?

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.