दिल्ली में भाजपा के मिशन को ‘आप’ ने किया फेल: संजय सिंह

0 700

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने सीबीआई-ईडी का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश व गोवा में विधायक तोड़ कर सरकार बनाई, मगर दिल्ली में भाजपा का यह प्रयोग पूरी तरह से फेल हो गया है, क्योंकि भाजपा ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अपने साथ लेने के लिए उनके घर पर छापामारी कराई है। मनीष सिसोदिया के खुलासे के बाद भाजपा सदमे में है। उसके पास कोई जवाब नहीं है।

सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन की कोख से निकली हुई पार्टी है। यहां भाजपाइयों के प्रयास कभी सफल होने वाले नहीं है। भाजपा शासित केंद्र सरकार की फर्जी और झूठी कार्रवाईयों को पूरा देश देख रहा है और समय आने पर जवाब देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल और गोवा सहित पूरे देश में विपक्षी सरकारों को गिराने, विधायक खरीदने और तोड़ने के चलाए सिलसिले में सबसे बड़े हथियार के तौर पर सीबीआई और ईडी का उपयोग किया था।

वह दिल्ली में भी ये प्रयोग करना चाहते थी। दिल्ली सरकार में तोड़फोड़ करने के लिए मनीष सिसोदिया से कहा कि सभी की तरह तुम्हारी भी ईडी, सीबीआई की जांच खत्म हो जाएगी, मगर मनीष सिसोदिया ने साफ कह दिया कि हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं, ऐसे टूटने और भागने वाले नहीं हैं। हम तुमसे लड़ेगे और तुम्हारी एक-एक कार्रवाई का जवाब देंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.