भगवान श्रीकृष्ण को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

0 623

औरैया: भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में फफूंद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव इटहा निवासी मनीष पुत्र राकेश ने भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों के वारे में जन्माष्टमी से पहले शोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसको लेकर भगवान श्री कृष्ण को मानने वाले धर्म प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

रविवार को फफूंद थाने में लगभग एक दर्जन भक्तों ने पहुंच कर युवक की लिखित शिकायत की। इसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की दोपहर को नगर के मुरादगंज तिराहे के पास से मनीष को गिरफ्तार करके जेल दिया गया है। इस सम्बंध में क्राइम इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के विरुद्ध शोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.