एटा में खेत में मिली युवक की लाश, हत्या का आरोप

0 526

एटा: नयागांव थाना क्षेत्र के गांव बनी दहेलिया में मंगलवार को एक युवक की लाश खेत में पड़ी मिली। युवक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

क्षेत्र के ग्राम बनी दहेलिया निवासी 36 वर्षीय संतोष कुमार का शव गांव से दूर खेत पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

संतोष के परिजनों ने बताया कि कुछ लोगों ने दो माह पूर्व संतोष की आठ बिसवा जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम करा ली। शराब में जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इसी प्रकार उसके भाई की 13 बिसवा जमीन हड़पकर हत्या की गई थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.