CM योगी आदित्यनाथ का पुलिस विभाग को तोहफा, 144 आवासीय भवनों का लोकार्पण किया

0 487

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस विभाग के 144 आवासीय/अनावासीय भवनों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया है। पुलिस बल को बेहतर आधारभूत सुविधाओं के अंतर्गत 260 करोड़ की लागत से ये भवन निर्माण कराये गए है। इस दौरान पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल को 260 करोड़ रुपये की लागत से 144 परियोजनाओं को लाकर्पित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं। मैं पुलिस विभाग को हृदय से बधाई देता हूं। विगत पांच सालों मे किए गए कायों का प्ररिणाम आज हम सबके सामने है। पूर्व की सरकारों में प्रदेश की छवि अच्छी नहीं थी। पहले क्या महिलाएं, क्या बुजुर्ग और बच्चे और व्यापारीगण कोई भी अपने आपकों सुरक्षित नहीं महसूस करता था। 19 मार्च 2017 को जब भाजपा की सरकार आयी और मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया तो प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधाराना एक चैलेंज था।

20 मार्च को शपथ लेते ही मैने सबसे पहले गृह विभाग का निरीक्षण किया। फाइलों के ढेर देखने को मिले। धूल से सनी हुई फाइलों के बीच में कर्मचारी कैसे कार्य करते थे। धूल लगी फाइल इस बात की गवाही दे रही थी कि कार्य नहीं हो रहा है। उस समय जब प्रदेश की कानून व्यस्था के बारे में पूछे तो मुझे बहुत सारी चीजें देखने को मिली थी। मैने लखनऊ पुलिस लाइन का भी दौरा किया था। कई जनपदों की पुलिस लाइन में कर्मिकों को मिलने वाली सुविधा का निरीक्षण किया, तो कई कामिया देखने को मिली थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.