अब राहुल गांधी का बिलकिस बानो मामले में केंद्र पर हमला, कहा- बेटी बचाओ जैसे खोखले नारे देने वाले बलात्कारियों को बचा रहे हैं

0 609

नई दिल्ली । गुजरात के चर्चित बिलकिस बानो केस में उम्रकैद की सजा पाए दोषियों की रिहाई के खिलाफ प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी ने भी आवाज उठाई है। राहुल गांधी ने बिलकिस बानो को न्याय देने की मांग की है। इस मसले पर केंद्र पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी नें कहा, बेटी बचाओ जैसे खोखले नारे देने वाले, बलात्कारियों को बचा रहे हैं। आज सवाल देश की महिलाओं के सम्मान और हक का है। बिलकिस बानो को न्याय दो।

हालांकि मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा, जहां कोर्ट ने गुजरात सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह बाद सुनवाई होगी।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने भी बिलकिस बानो मामले पर कहा, बलात्कार की सजा पा चुके 11 लोगों की रिहाई, कैमरे पर उनके स्वागत-समर्थन में बयानबाजी पर चुप्पी साधकर सरकार ने अपनी लकीर खींच दी है। लेकिन देश की महिलाओं को संविधान से आस है। संविधान अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला को भी न्याय के लिए संघर्ष का साहस देता है। बिल्किस बानो को न्याय दो।

दरअसल 15 अगस्त को बिलकिस बानो केस के 11 दोषियों को गुजरात सरकार ने रिहा कर दिया। हालांकि इन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी लेकिन 15 साल की जेल की सजा काटने के बाद गुजरात सरकार ने उनकी रिहाई के आदेश दिए हैं। इन्होंने 3 मार्च 2002 को गुजरात दंगों के दौरान दाहोद जिले के रंधिकपुर गांव की रहने वाली बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार किया था और उनके परिवार के 7 लोगों की बेहरमी से हत्या कर दी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.