CM योगी ने जौनपुर सड़क हादसे में हुई दो लोगों की मृत्यु पर जताया दुख

0 525

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में हुए एक सड़क हादसे में हुई दो लोगों की मृत्यु पर गहरा शाेक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है कि जनपद में मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही घायलाें को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.