बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन करने के लिए खुद ग्राउंड जीरो पर उतर पड़े योगी आदित्यनाथ

0 570

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन करने के लिए खुद ग्राउंड जीरो पर उतर पड़े। वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का खुद हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर पूर्वांचल के दौरे पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री गाजीपुर, चंदौली और वाराणसी का दौरा करेंगे।

इस दौरान वह गाजीपुर में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तय करेंगे। वाराणसी और चंदौली में भी राहत सामग्री वितरित करेंगे। वाराणसी के अस्सी घाट से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का मोटरबोट से दौरा करेंगे। वाराणसी में बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.