मुंबई में लालबागचा राजा के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं ने धूम-धाम से निकाली ‘विसर्जन यात्रा’

0 728

मुंबई : लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) मुंबईकरों का गणेश दर्शन के लिए सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक है। हर साल की तरह इस साल भी यहां बप्पा से आशीर्वाद और उनकी पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए गणपति उत्सव (Ganesh Festival) के दौरान आम इंसान से लेकर कई बड़े नेता और बॉलीवुड स्टार भी यहां पहुंचे थे। आज देश भर में गणपति बाप्पा का धूमधाम से विर्सजन किया जा रहा है।

गणपति विर्सजन के इस खास मौके पर लालबागचा राजा की गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं द्वारा जुलूस निकाला गया है। जिसका वीडियो समाचार एजेंसी ANI पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में सभी श्रद्धालुओं में बप्पा के विसर्जन के लिए भरपूर उत्साह नजर आ रहा है।

लालबागचा राजा के इस विसर्जन यात्रा (Immersion Journey) में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं। जो अबीर-गुलाल उड़ाते हुए, नाचते गाते हुए पूरे जोश के साथ बप्पा के विसर्जन के लिए निकल चुके हैं। हजारों की संख्या में सभी श्रद्धालु बप्पा की भक्ति में मगन दिख रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.