PM मोदी ने छत्रपति शिवाजी राजे भोसले के निधन पर जताया दुख

0 548

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 12वीं पीढ़ी के वंशज छत्रपति शिवाजी राजे भोसले के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा- “श्रीमंत छत्रपति शिवाजी राजे भोसले के निधन से दुखी हूं। वह एक गतिशील और बहुआयामी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने लोगों के बीच बड़े पैमाने पर काम किया। उन्होंने सतारा की प्रगति में एक समृद्ध योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।”

छत्रपति परिवार के वंशज और सतारा के पूर्व महापौर श्रीमंत छत्रपति शिवाजीराजे भोसले का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.