Lucknow News: परीक्षा में कम अंक के कारण शिक्षक के डांटने पर 9वीं की छात्रा हुई बेहोश

0 584

लखनऊ । एक निजी स्कूल में आंतरिक परीक्षा में कम अंक लाने पर एक शिक्षक ने कथित तौर पर 9वीं कक्षा की छात्रा को डांटा, जिसके बाद वह कक्षा में बेहोश हो गई। लड़की के पिता पंकज मिश्रा ने कहा, “मेरी बेटी शारीरिक रूप से ठीक थी, जब मैंने उसे उसके स्कूल में छोड़ा था। दोपहर में मुझे स्कूल के अधिकारी का फोन आया, जिसने मुझे बताया कि मेरी बेटी लगातार रो रही है और बोल नहीं पा रही है। जब बेटी की मां उसे लेने के लिए स्कूल गई तो स्कूल पहुंचने पर उसे पता चला कि हमारी बेटी एक शिक्षक द्वारा डांटने और अपमानित होने के बाद वह बेहोश हो गई। बाद में मेरी पत्नी उसे चेकअप के लिए एक निजी अस्पताल ले गई।”

लड़की के पिता ने आगे आरोप लगाया कि “स्कूल के शिक्षक ने उनकी बेटी को कोई प्राथमिक उपचार नहीं दिया और जब साथी छात्रों ने जोर दिया, तो उसने उसे एक एंटासिड टैबलेट दिया।”

वहीं स्कूल के प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने कहा, “बच्चे ने यूनिट टेस्ट में एक विषय में शून्य अंक हासिल किया था और अपने अंक देखकर घबरा गई।” उन्होंने कहा, “किसी भी शिक्षक ने उसे कभी नहीं डांटा। वास्तव में, शिक्षकों ने उसे शांत करने की कोशिश की, अत्यंत सावधानी और स्नेह के साथ प्राथमिक उपचार दिया। बाद में उसके माता-पिता को सूचित किया गया और वे उसे घर ले गए।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.