सना कपूर की फिल्म ‘सरोज का रिश्ता’ 16 सितम्बर को होगी रिलीज

0 208

मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सना कपूर की फिल्म ‘सरोज का रिश्ता’ 16 सितंबर सन 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म “सरोज का रिश्ता” के निर्देशक अभिषेक सक्सेना हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में सना कपूर, कुमुद मिश्रा, सुप्रिया पाठक, रणदीप राय, गौरव पाण्डे नजर आएंगे। फिल्म ‘शानदार’ से हिन्दी सिनेमा में कदम रखने वाली सना कपूर फिल्म “सरोज का रिश्ता” में बिलकुल अलग रंग में नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके पिता का किरदार कुमुद मिश्रा निभा रहे हैं।

एक ओवरवेट लड़की, जो जीवन की मस्ती से भरी हुई है लेकिन बेडौल कद काठी के कारण, उसकी शादी नहीं हो पा रही है। शादी करने के लिए जो जतन करती है सरोज, वही फिल्म का मुख्य प्लॉट है। फिल्म से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि हम लोग समाज की बातों के अनुसार जीवन जीते हैं। हम वह नहीं हो पाते, जो होना चाहते हैं। हम इसी डर में जीते हैं कि कौन हमारे विषय में क्या सोच रहा होगा।

यह फिल्म उन सभी बातों को दरकिनार करने की सलाह देती है। खुशहाल जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी यह है कि आप अपनी इच्छा और सुविधा के अनुसार जीवन जिएं। फिल्म ‘सरोज का रिश्ता’ का निर्माण कपूर फिल्म्स, एना प्रोडक्शन्स, एम्बी अभि प्रोडक्शन्स और गर्ग फिल्म्स द्वारा साझा रूप से किया गया है। यह फिल्म 16 सितंबर 2022 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.