उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस के तबादले, 10 जिलों के डीएम बदले गए

0 485

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है. आगरा, बाराबंकी, मथुरा समेत 10 जिलों के डीएम को बदला गया है. बाराबंकी के डीएम रहे डॉक्टर आदर्श सिंह को झांसी मंडल का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है, वहीं गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को अब हरदोई का नया डीएम बनाया गया है.

हरदोई के जिलाधिकारी अविनाश कुमार को बाराबंकी का नया डीएम बनाया गया है जबकि मथुरा के डीएम रहे नवनीत सिंह चहर को आगरा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. बता दें कि कुल 14 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. वहीं गौरांग राठी को भदोही का नया डीएम बनाया गया जबकि इशा दुहन को चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है.

रणवीर प्रसाद को नया आवास आयुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं आवास आयुक्त रहे आईएएस अधिकारी अजय चौहान को अब लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.