कब्ज और एसिडिटी की समस्या है तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

0 204

नई दिल्ली: आज के समय में लोगों में एसिडिटी की समस्या काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। इसके समाधान के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। कोई कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सहारा लेता है, तो कुछ लोग कई प्रकार की चीजें करते हैं। यदि किसी व्यक्ति को यह समस्या हो जाती है, उसके दिन का चैन और रातों की नींद उड़ जाती है। कब्ज एक गंभीर समस्या है। ऐसे में यदि कुछ घरेलू नुस्खें अपनाए जाएं, तो इसे ठीक किया जा सकता है।

अदरक

आमतौर पर अदरक का इस्तेमाल खाने बनाने में किया जाता है। लेकिन कुछ लोग इसका इस्तेमाल कब्ज को दूर करने के लिए भी करते हैं। अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कब्ज दूर करने के लिए आप अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें, इसके बाद इसे पानी में डालकर 5 से 10 मिनट उबाल लें। बाद में कप में छान कर पिएं, कड़वा पन दूर करने के लिए थोड़ा शहद मिलाएं।

पुदीना

पुदीना पेट के लिए काफी अच्छा होता है। यह पेट को ठंडा रखता है। कब्ज को दूर करने के लिए पुदीने को पानी में उबाल लें। इसके बाद हल्का ठंडा होने पर इसे पी लें ऐसा करने पर कब्ज तो दूर होगी, साथ में हल्के-फुल्के पेट दर्द की समस्या से भी राहत मिलेगी।

सौंफ

सौंफ को कब्ज दूर करने के लिए खाया जाता है। इसमें कई प्रकार के गुण पाएं जाते हैं। जैसे विटामिन, डाइटरी खनिज आदि। कब्ज को दूर करने के लिए आप सौंफ को चबा या फिर गर्म पानी में डालकर उबाल लें। बाद में इसे छानकर पिएं। इससे पेट को काफी आराम मिलेगा।

नींबू

नींबू का सेवन करने से कब्ज से राहत मिल सकती है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है। आपने भी कई लोगों से कब्ज होने पर नींबू का सेवन करने की बात सुनी होगी। क्योंकि इसमें विटामिन सी के साथ सोल्यूबल फाइबर भी होता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.