Health Tips: पोषण का भंडार होते हैं अरबी के पत्ते, इन समस्याओं को रखते हैं दूर

0 182

नई दिल्लीः प्रकृति ने हर मौसम के अनुसार सेहत को चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के लिए कई चीजें हमें दी है। बारिश के मौसम में वातावरण में नमी के चलते कई तरह के बैक्टीरिया और बीमारियां फैलती है। इसलिए इनसे बचे रहने के लिए इस मौसम में अरबी की पत्तियां बहुतायत मात्रा में मिलती हैं। जोकि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। अरबी के पत्तों में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बारिश के मौसम में हर घर के किचन में अरबी के पत्ते की सब्जी या पकौड़ी की खुशबू और स्वाद मिल ही जाता है। अरबी की पत्ती स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी सुरक्षा कवच की तरह कार्य करती है। आयुर्वेद में भी इसे सेहत के लिए लाभकारी माना गया है। आइए जानते है अरबी के पत्तों के सेवन के फायदे-

-अरबी के पत्तों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है। साथ ही यह एसिडिटी की समस्या को भी दूर रखती है।

-अरबी के पत्ते आंखों की सेहत का भी ध्यान रखते हैं। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन जो शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। यह आंखों की समस्याओं को दूर रखता है। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

-अरबी के पत्ते और दिल की आकृति एक जैसी होती है। इसलिए यह हार्ट का भी गुड फ्रेंड है। इसके पत्तों में फोलेट पाया जाता है जो ब्लड वेसेल्स को अंदर से स्वस्थ रखते हैं और आर्टरी के ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में भी सहायक होते है।

-अरबी के पत्ते वजन को भी कम करने में मददगार साबित होते हैं। क्योंकि इसके पत्तों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जोकि मेटाबाॅलिज्म को एक्टिव करता है। जिससे वजन कंट्रोल होता है।

-अरबी के पत्तों में आयरन भी पाया जाता है। इसलिए एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को इसके पत्तों की सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं को इसकी सब्जी जरूर खानी चाहिए क्योंकि उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन की काफी जरूरत होती है।

-अरबी के पत्तों में विटामिन ए, सी और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में होता है जोकि बालों और स्किन के लिए बेहद जरूरी होते है। इसलिए इसके पत्तों की सब्जी का सेवन करें और अपने बालों को मजबूत बनाये रखें। अरबी के पत्तों में एंटी फंगल गुण भी पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.