हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में 7 छात्रों की मौत, 10 घायल

0 494

कुल्लू: थाना बंजार के अंतर्गत हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार जिनकी मौत हुई है, वे वाराणसी आईआईटी के छात्र हैं।

सड़क हादसा बीती रात उस दौरान हुआ जब टेंपो ट्रैवलर्स बस बंजार की तरफ आ रही थी। टेंपो ट्रैवलर जब जलोड़ जोत के समीप पहुंची तो चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में लुढ़क गई।

सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए लेकिन तेज बारिश व अंधेरा होने के कारण घायलों के रेस्क्यू में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में लाया गया जहां गंभीर रूप से घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने बताया कि हादसे में 7 छात्रों की मौत हो गई है तथा 10 लोग घायल हैं। घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में मरने वालों के शवों को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.