PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

0 558

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की कामना की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज अपना 90 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह 2004-2014 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.